MANAGER’S MESSAGE

प्रबन्धक की कलम से
प्रिय विद्याथियों,

Shree Gangaji Maharani Inter College Sidpura kasganj की गरिमा तभी संभव है, जब छात्र सुसंस्कृत अवं अनुशासनबद्ध हों | सभी छात्रों से यही अपेक्षा है | हम स्वअनुशासन में विशवास रखते हैं | इसी परिपेक्ष्य में कॉलेज में चरित्र निर्माण अवं नियम संयम पर विशेष बल दिया जाता है |

आधुनिक परिवेश से आप सभी लोग अच्छी तरह से परिचित हैंI इसी परिवेश को सौहाद्रपूर्ण एवं आदर्श बनाने के लिए ये प्रेरणास्रोत है | जहाँ आप निरंतर उद्देश्यपूर्ण परिश्रम करके अपने सुखद भविष्य को रचनात्मक दृष्टि से पूर्ण कर सकते हैं | जहाँ गुरुजन आपको प्हााँप्रेरणा, परामर्श एवं प्रोत्साहन देते हुए आपका पथ प्रदर्शन करते हैं |

हम आशा करते हैं की आप शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर कर्तव्यपरायणता से युक्त होकर परिवार अवं समाज की उन्नति में भी सहायक होंगे| कॉलेज शिक्षा की दृष्टि से तो आदर्श है ही, इसके अतिरिक्त यह अनुशासन, चरित्र अवं नैतिक मूल्यों के सर्वागीण विकास पर बल देता है |

आपके अंदर उपयोगिता अवं विकास की दृष्टि से असीम संभावनाएं विद्यमान हैं | मात्र आवश्यकता है उन्हें समझ कर सही दिशा देने की | जो कार्य किसी मनुष्य ने किया है उसे मैं भी कर सकता हूँ | अपने हृदय की क्षुद्र दुर्बलताओं को त्याग कर उठो और उन्नति की पराकाष्टा को लब्धित करो | संसार में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे तुम प्राप्त न कर सको|

आपके उज्वल भविष्य हेतु शत् शत् शुभकामनाएं|

प्रबन्धक
Name: Shyam Sunder Gupta
Mob. No.:- +91-9675656556